1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2021: ओमान की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार, जानें पूरा स्क्वाड

T20 World Cup 2021: ओमान की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार, जानें पूरा स्क्वाड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2021 08:48 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 08:48 pm IST

ओमान की टीम मेजबान के अलावा बतौर टीम भी ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 का हिस्सा है। ये दूसरी बार है जब ओमान किसी T20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी।

Oman Squad for ICC T20 World Cup 2021 Oman Cricket Team...- India TV Hindi
Oman Squad for ICC T20 World Cup 2021 Oman Cricket Team Players List Image Source : OMAN CRICKET

ओमान की टीम मेजबान के अलावा बतौर टीम भी ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 का हिस्सा है। ये दूसरी बार है जब ओमान किसी T20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी। ओमान की टीम ने भारत में खेले गए ICC T20 वर्ल्ड कप 2016 में पहली बार हिस्सा लिया था और सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाई थी। इस बार टीम की नजरें अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने पर होगी।

ओमान T20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए अपनी टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी है जिसमें जीशान मकसूद भी शामिल हैं। जीशान मकसूद कप्तान के तौर पर टीम के साथ जुड़े हैं। इस टूर्नामेंट में ओमान की टीम अपने ही घर में क्वालीफाइंग राउंड मैच खेलेगी जो उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

T20 वर्ल्ड कप के लिए ओमान की टीम : जीशान मकसूद (कप्तान), आकिब इलियास (उपकप्तान), जतिंदर सिंह, खावर अली, मोहम्मद नईम, अयान खान, सूरज कुमार (विकेटकीपर), संदीप गौड, नेस्टर धाम्बा, कलीमुल्लाह, बिलाल खान, नसीम ख़ुशी, सुफ्यान मेहमूद, फय्याज बट, खुर्रम खान।

हेड कोच: दलीप मेंडिस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल