1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गलती से भी मत देखना विराट कोहली का ये वीडियो, नहीं तो बन जाएंगे अप्रैल फूल

गलती से भी मत देखना विराट कोहली का ये वीडियो, नहीं तो बन जाएंगे अप्रैल फूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 01, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Apr 01, 2018 03:11 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान के अंदर अपने खेल के लिए जितने पॉपुलर हैं मैदान के बाहर भी उनकी फैन फॉलोइंग उतनी ही जबरदस्त है। विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए वो अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान के अंदर अपने खेल के लिए जितने पॉपुलर हैं मैदान के बाहर भी उनकी फैन फॉलोइंग उतनी ही जबरदस्त है। विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए वो अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा इंगेज्मेंट के साथ मोस्ट पॉपुलर के अवॉर्ड से नावाजा गया था।

कोहली के इंस्टाग्राम पर 20.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट अपने इन्हीं फॉलोअर्स के लिए आज एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ”इस वीडियो को सभी ध्यान से सुनिएगा, इसमें आप सभी के लिए एक स्पेशल मैसेज है।”

विराट का ये मैसेज पढ़ते ही उनके फैंस इससे जरूर सुनेंगे। लेकिन आप ये गलती मत करना अब भला हम ऐसा क्यों कह रहे हैं चलिए इस राज से भी पर्दा उठा ही देते हैं। दरअसल इस वीडियो में कोई आवाज नहीं है। विराट सिर्फ लिप्सिंग कर रहे हैं और अपने फैंस को अप्रैल फूल मना रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल