1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के उम्रदराज क्रिकेटरों में से एक वाल्टर डिसूजा का 93 साल की उम्र में निधन

भारत के उम्रदराज क्रिकेटरों में से एक वाल्टर डिसूजा का 93 साल की उम्र में निधन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 10, 2020 08:39 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 08:39 pm IST

भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों में से एक वाल्टर डिसूजा का गुरूवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। 

भारत के उम्रदराज...- India TV Hindi
भारत के उम्रदराज क्रिकेटरों में से एक वाल्टर डिसूजा का 93 साल की उम्र में निधन Image Source : GETTY IMAGES

भारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों में से एक वाल्टर डिसूजा का गुरूवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। डिसूजा ने खार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली डिसूजा ने गुजरात और एसीसी के लिये क्रिकेट खेला था। क्रिकेट जगत ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

उन्होंने इंदौर में होल्कर टीम के खिलाफ गुजरात की ओर से 1950-51 रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भी खेला था जिसमें उन्होंने 50 और 77 रन की पारी खेली थी। डिसूजा ने 27 पारियों में 35.69 की औसत से 821 रन बनाए थे। डिसूज़ा का प्रथम श्रेणी करियर लगभग दो दशकों तक 1947-1948 से 1965-1966 तक का रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल