1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब IPL के बाद खेला जाएगा ‘आल-स्टार’ मैच

अब IPL के बाद खेला जाएगा ‘आल-स्टार’ मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 11:48 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण के बाद एक ‘आल स्टार’ मैच का आयोजन किया जायेगा। पहले इस मैच का आयोजन आईपीएल से पहले किया जाना था। 

अब IPL के बाद खेला जाएगा...- India TV Hindi
अब IPL के बाद खेला जाएगा ‘आल-स्टार’ मैच Image Source : PTI

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण के बाद एक ‘आल स्टार’ मैच का आयोजन किया जायेगा। पहले इस मैच का आयोजन आईपीएल से पहले किया जाना था। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच का आयोजन आईपीएल से तीन दिन पहले होना था।

आईपीएल 29 मार्च से शुरू होगा और 24 मई को समाप्त होगा। लेकिन परिचालन संबंधित कारणों से अब यह टूर्नामेंट के अंत में आयोजित किया जायेगा। दो टीमों का फैसला आईपीएल में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। हालांकि अभी तक मैच की तारीख और स्थल पर फैसला नहीं हुआ है।

आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने वेबसाइट से कहा, ‘‘यह मैच टूर्नामेंट के बाद खेला जायेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखेंगे और इसी आधार पर दोनों टीमों को चुना जायेगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल