1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी से तुलना किए जाने पर रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाला बयान

धोनी से तुलना किए जाने पर रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाला बयान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 02:41 pm IST

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं। 

धोनी से तुलना किए जाने...- India TV Hindi
धोनी से तुलना किए जाने पर रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाला बयान  Image Source : GETTY

 नई दिल्ली। भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी ‘अपनी तरह के अकेले’ खिलाड़ी हैं। रोहित ने इस तरह दो बार के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान के साथ अपनी नेतृत्व शैली और धैर्य की तुलना को अधिक तवज्जो नहीं दी।

भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना ने सुपर ओवर पोडकास्ट में रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला महेंद्र सिंह धोनी कहा था। भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स की अगुआई करने वाले रोहित ने अपनी नेतृत्व क्षमता की तुलना धोनी से करने पर प्रतिक्रिया दी।

एक प्रशंसक के सवाल के जवाब में ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में रोहित ने कहा, ‘‘हां, मैंने सुरेश रैना की टिप्पणी सुनी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी अपनी तरह के अकेले हैं और कोई भी उनकी तरह नहीं हो सकता और मेरा मानना है कि इस तरह तुलना नहीं की जा सकती, प्रत्येक व्यक्ति अलग होता है और उसके अपने मजबूत पक्ष और कमजोरियां होती हैं।’’ 

रैना आईपीएल में रोहित की अगुआई में मुंबई इंडियन्स के चार आईपीएल खिताब जीतने के रिकॉर्ड से प्रभावित हैं जो धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताबों से एक अधिक है। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित की अगुआई में भारत ने 2018 में श्रीलंका में निदाहस ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट और 50 ओवरों के एशिया कप का खिताब जीता। 

रोहित ने 10 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया और इस दौरान क्रमश: आठ और 15 मैच जीते। रैना ने कहा, ‘‘मैंने उसे देखा है, वह धैर्यवान रहता है, उसे दूसरों की बात सुनना पसंद है.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल