1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी की स्थिति में हुआ सुधार

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी की स्थिति में हुआ सुधार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2021 12:44 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 12:44 pm IST

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से अब निजी कमरे में भेज दिया गया है और उनकी स्थिति में काफी सुधार है।

Bishan Singh Bedi- India TV Hindi
Bishan Singh Bedi Image Source : PTI

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से अब निजी कमरे में भेज दिया गया है और उनकी स्थिति में काफी सुधार है। बेदी का कुछ दिन पहले मस्तिष्क में जमे रक्त के थक्के को हटाने के लिये आपरेशन किया गया था। 

इस 74 वर्षीय दिग्गज स्पिनर को शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके करीबी सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें कल निजी कमरे में भेज दिया गया। वह अब बेहतर हैं। वे (चिकित्सक) कुछ और दिन तक उन्हें अपनी निगरानी में रखेंगे।’’ 

ये भी पढ़े - कैसे कोहली की कमजोरी पर प्रहार कर स्टोक्स ने किया 'शून्य' पर आउट, देखें video

बेदी की पिछले महीने हृदय संबंधी परेशानियों के कारण बाइपास सर्जरी की गयी थी। इसके बाद अब उनके मस्तिष्क में से थक्का निकालने के लिये सर्जरी की गयी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल