1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे पर बिना मुख्य कोच के आएगी दक्षिण अफ्रीका, पद से हटेंगे गिब्सन

भारत दौरे पर बिना मुख्य कोच के आएगी दक्षिण अफ्रीका, पद से हटेंगे गिब्सन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2019 05:50 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 05:50 pm IST

सीएसए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पिछले सप्ताह अपनी बैठक में इस नई संरचना को लागू करने का फैसला लिया था। इस नई संरचना के तहत डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की नियुक्ती भी की जाएगी। 

भारत दौरे पर बिना मुख्य कोच के आएगी दक्षिण अफ्रीका, पद से हटेंगे गिब्सन- India TV Hindi
भारत दौरे पर बिना मुख्य कोच के आएगी दक्षिण अफ्रीका, पद से हटेंगे गिब्सन Image Source : AP

केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका)। भारत दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम बिना मुख्य कोच के आएगी क्योंकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने ओटिस गिब्सन के कार्यकाल को न बढ़ाने का फैसला लिया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ मुख्य कोच गिब्सन का करार सितंबर में समाप्त हो जाएगा। 

'क्रिकइंफो' के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम को चलाने के लिए एक नई संरचना की भी घोषणा की है। फुटबाल की तरह एक नया मैनेजर नियुक्त किया जाएगा जो कोचिंग स्टाफ और कप्तानों का चयन करेगा। सभी कोच और मेडिकल स्टाफ सीधा मैनेजर को रिपोर्ट करेंगे। 

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थबांग मोरोए ने कहा, "मैं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की सेवा करने के लिए टीम के ओटिस गिब्सन, टीम मैनेजर डॉ. मूसाजी और टीम के मौजूद वरिष्ठ प्रबंधन का धन्यवाद देना चाहता हूं।"

सीएसए के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पिछले सप्ताह अपनी बैठक में इस नई संरचना को लागू करने का फैसला लिया था। इस नई संरचना के तहत डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की नियुक्ती भी की जाएगी। 

नई नियुक्ति से पहले सीएसए के मैनेजर कोरी वेन जिल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभाएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।