1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पाकिस्तानी कोच का बड़ा बयान, बल्लेबाजों को दी सलाह

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पाकिस्तानी कोच का बड़ा बयान, बल्लेबाजों को दी सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2018 01:26 pm IST,  Updated : Dec 24, 2018 01:27 pm IST

आर्थर ने कहा, ‘‘एक चीज हमें पता है कि हम आसानी से 20 विकेट हासिल कर सकते हैं। हमारी चुनौती 350 से 400 रन बनाना है।’’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पाकिस्तीनी कोच का बड़ा बयान- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले पाकिस्तीनी कोच का बड़ा बयान Image Source : GETTY IMAGES

सेंचुरियन। पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को यहां के सुपर स्पोर्ट पार्क में शुरू हो रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। आर्थर ने कहा, ‘‘एक चीज हमें पता है कि हम आसानी से 20 विकेट हासिल कर सकते हैं। हमारी चुनौती 350 से 400 रन बनाना है।’’ 

दक्षिण अफ्रीका के कोच ओटिस गिब्सन भी आर्थर से सहमत हैं। इस सीरीज में दो मजबूत गेंदबाजी आक्रमण आमने सामने होंगे जबकि दोनों टीमों की बल्लेबाजी कुछ कमजोर है। पाकिस्तान के उभरते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के कंधे में चोट है लेकिन आर्थर ने उन्हें पहले टेस्ट की दौड़ से बाहर नहीं किया है। 

उनकी गैरमौजूदगी में भी मोहम्मद आमिर, हसन अली और शाहीन अफरीदी की मौजूदगी में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत होगा। लेग स्पिनर यासिर शाह भी मेजबान टीम के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलेंडर अंगुली की चोट से उबर रहे हैं। 

मेजबान टीम को घुटने की चोट से जूझ रहे लुंगी एनगिडी की सेवाएं नहीं मिलेंगी। अनुभवी डेल स्टेन और कागिसो रबादा टीम के तेज गेंदबाज आक्रमण की अगुआई करेंगे जबकि डुआने ओलिवर टीम के तीसरे तेज गेंदबाज हो सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल