1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की वनडे टीम में सैम बिलिंग्स को नहीं मिली जगह तो क्रिकेट से लिया ब्रेक

इंग्लैंड की वनडे टीम में सैम बिलिंग्स को नहीं मिली जगह तो क्रिकेट से लिया ब्रेक

 Edited By: IANS
 Published : Dec 14, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Dec 14, 2019 04:51 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर होने के बाद क्रिकेट से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का एलान किया है।   

Sam Billings, CSK, IPL, IPL 2019, IPL Auction, England , South Africa- India TV Hindi
Sam Billings Image Source : GETTY IMAGE

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स रिफ्रेश होने के लिए ब्रेक पर चले गए हैं। बिलिंग्स ने कहा है कि वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में भी नहीं खेलेंगे और अपना ध्यान आगामी घरेलू सीजन के लिए केंट के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर लगाएंगे। आईपीएल में बिलिंग्स चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से खेलते हैं। सीएसके ने उन्हें आईपीएल 2018 में 1 करोड़ की बेस प्राइज पर खरीदा था।

बिलिंग्स ने ट्वीट करते हुए इंग्लिश टीम को आगामी सीरीज के लिए शुभकामाएं दीं।

बिलिंग्स ने लिखा, "सफेद गेंद के साथ हमारी टीम में काफी गहराई है। मैं साउथ अफ्रीका नहीं जाने को लेकर निराश हूं लेकिन मैं आने वाले समय में सभी फॉरमेंट्स मे बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करुंगा। सभी साथियों को शुभकामनाएं।"

बिंलिंग्स ने आगे लिखा, "व्यक्तिगत तौर पर मैंने इस साल सर्दियों में किसी भी स्तर पर क्रिकेट नहीं खेलने का मन बनाया है। मैं रिफ्रेश होकर केंट के लिए खेलना चाहता हूं। मैं खुशनसीब हूं कि बीते कुछ सालों में मुझे इंग्लैंड के लिए खेलने का मका मिला है।"

इंग्लिश टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल