1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने लिया संन्यास

टी20 वर्ल्ड कप से पहले दिग्गज भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने लिया संन्यास

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2018 03:15 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 03:15 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

झूलन गोस्वामी- India TV Hindi
झूलन गोस्वामी Image Source : PTI

मुम्बई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 35 साल की झूलन ने 68 टी-20 मैचों में 56 विकेट हासिल किए हैं, जिनमें 2012 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट भी शामिल हैं। उन्होंने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में पदार्पण किया था और इस वर्ष जून में बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच खेला था। 

झूलन ने टी-20 में अपनी सफलता के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम साथियों को धन्यवाद दिया है। बीसीसीआई और पूरी महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है और भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। 

वनडे क्रिकेट में अब तक सर्वाधिक विकेट ले चुकीं झूलन ने 169 मैचों में 203 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 40 विकेट चटकाए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल