1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नवदीप सैनी ने बाइक पर दिखाया करतब, देखें VIDEO

नवदीप सैनी ने बाइक पर दिखाया करतब, देखें VIDEO

 Reported By: IANS
 Published : Jun 01, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 12:28 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी बाइक के दिवाने हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी बाइक पर बैठे एक वीडियो शेयर किया है।

नवदीप सैनी ने बाइक पर...- India TV Hindi
नवदीप सैनी ने बाइक पर दिखाया करतब, देखें VIDEO Image Source : TWITTER/NAVDEEP SAINI

नई दिल्ली| भारतीय टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी बाइक के दिवाने हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी बाइक पर बैठे एक वीडियो शेयर किया है। सैनी ने ट्वीट कर लिखा, "डर को महसूस करने के लिए मेरे साथ मेरी बाइक पर बैठें।"

सैनी का यह ट्वीट सोश्ल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस पोस्ट को अबतक करीब चार लाख लोग देख चुके हैं और 1500 लोगों ने इसे री-ट्वीट किया।

हरियाणा के क्रिकेटर ने रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के लिए आईपीएल के इस सीजन में आठ में से एक मैच खेला जिसमें उन्होंने दो ओवर में 27 रन दिए और खाली हाथ रहे।

आईपीएल के पिछले सीजन में सैनी ने 13 मैचों में छह विकेट लिए थे। सैनी ने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में टेस्ट डेब्यू किया था। सैनी ने भारत के लिए अबतक दो टेस्ट, सात वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल