1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक चयनकर्ताओं ने यासिर शाह को टीम में बरकरार रखा

पाक चयनकर्ताओं ने यासिर शाह को टीम में बरकरार रखा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 07:17 pm IST

पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने अगले हफ्ते से अबुधाबी में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के लिये राष्ट्रीय टीम में अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह को बरकरार रखा है।

yasir shah- India TV Hindi
yasir shah

कराची: पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने अगले हफ्ते से अबुधाबी में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सिरीज़ के लिये राष्ट्रीय टीम में अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह को बरकरार रखा है। 

यासिर के चयन पर हालांकि संदेह बना हुआ था क्योंकि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और मुख्य कोच मिकी आर्थर ने उनके फिटनेस स्तर पर चिंता व्यक्त की थी। हालांकि यासिर ने आज फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और टीम में जगह बनायी। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा, उसने आज फिटनेस टेस्ट पास कर लिया और उसे बीप टेस्ट में 17.5 मिले। उसने टेस्ट पास कर लिया। 

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है : 

अजहर अली, शान मसूद, समी अस्लम, बाबर आजम, असद शफीक, हैरिस सोहेल, सरफराज अहमद, उस्मान सलाउद्दीन, मोहम्मद आमिर, हसन अली, यासिर शाह, मोहम्मद असगर, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, वहाब रियाज और मीर हम्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल