1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने पहले दिन-रात टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को 56 रनों से हराया

पाकिस्तान ने पहले दिन-रात टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को 56 रनों से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 18, 2016 06:43 am IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:43 am IST

दुबई: पाकिस्तान ने पहले दिन..रात क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां वेस्ट इंडीज को 56 रनों से हरा दिया और तीन मैंचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली।

Players of Pakistan celebrates after winning the First Test...- India TV Hindi
Players of Pakistan celebrates after winning the First Test between Pakistan and

दुबई: पाकिस्तान ने पहले दिन..रात क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन आज यहां वेस्ट इंडीज को 56 रनों से हरा दिया और तीन मैंचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली। 

डेरेन ब्रावो ने आखिर तक पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रतिरोध किया और 116 रन बनाए। वेस्ट इंडीज की टीम ने कुल 289 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम दुबई स्टेडियम की टूटती पिच पर 346 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 

वेस्ट इंडीज़ ने मैच के पांचवें दिन दो विकेट पर 95 रन के आगे खेलना शुरु किया। उसे जीत के लिए 251 रनों की दरकार थी। ब्रावो न26 रन बनाकर खेल रहे थे। मार्लोन सैम्अल दिन की पहली बॉल पर आउट हो गए और इसके बाद जरमैन ब्लैकवुड भी ज़्यादा देर टिक न सके। दो और विकोट गिरने के बाद बा्रावो ने रॉस्टन चेज़ के साथ 77 रन की साझेदारी की। इसके बाद चेज़ भी आउट हो गए लेकिन ब्रावो ने संघर्ष जारी रखा। आकिर में यासिर शाह ने उनका विकेट ले ही लिया।

लेग स्पिर यासिर शाह ने दूसरी पारी में दो विकेट और पूरे मैच में कुल सात विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।