1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान बोर्ड ने क्रिकेट बहाल करने का किया ऐलान

कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान बोर्ड ने क्रिकेट बहाल करने का किया ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 02, 2020 08:20 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 08:20 am IST

पीसीबी ने कहा कि शौकिया क्रिकेट भी शुरू किया जा सकता है लेकिन इस दौरान सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई के साथ पालन करना होगा। 

Pakistan Cricket Board- India TV Hindi
Pakistan Cricket Board Image Source : PCB

कराची| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में क्रिकेट गतिविधियों को शुरू करने की तैयारी कर ली है और एलीट खिलाड़ियों के लिए अपने राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र (एनएचपीसी) को खोलने की स्वीकृति दे दी है जो कोविड-19 महामारी के कारण मार्च के मध्य से बंद था।

इसके अलावा पीसीबी ने कहा कि शौकिया क्रिकेट भी शुरू किया जा सकता है लेकिन इस दौरान सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का कड़ाई के साथ पालन करना होगा।

देश में कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए 17 मार्च को पीसीबी ने शौकिया क्रिकेट गतिविधियों को भी निलंबित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- कोरोना से उबरने के बाद बाद दीपक चाहर ने फैंस को दुआओं के लिए कहा- शुक्रिया

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र को खोलने की घोषणा की है जिसका इस्तेमाल पहले मौजूदा पाकिस्तानी क्रिकेटर ही कर पाएंगे और साथ ही सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के कड़ाई से पालन के साथ शौकिया क्रिकेट के आयोजन को भी स्वीकृति दे दी है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल