1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर खुद कप्तान सरफराज ने जताई हैरानी

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर खुद कप्तान सरफराज ने जताई हैरानी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 28, 2018 04:59 pm IST,  Updated : May 28, 2018 04:59 pm IST

 पाकिस्तान ने चौथे दिन लंच से पहले ही जीत दर्ज करके दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

सरफराज अहमद- India TV Hindi
सरफराज अहमद

लंदन: पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि लार्ड्स में पहले टेस्ट में उनकी अनुभवहीन टीम की इंग्लैंड पर नौ विकेट की दबदबे वाली जीत से वह हैरान और गौरवांवित दोनों हैं। पाकिस्तान ने चौथे दिन लंच से पहले ही जीत दर्ज करके दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट शुक्रवार से हैडिंग्ले में शुरू होगा। 

इंग्लैंड ने हालांकि काफी कैच भी टपकाए जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। 

मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अब्बास ने मैच में 64 रन देकर आठ विकेट चटकाए जबकि पाकिस्तान के चार बल्लेबाजों ने पहली पारी में अर्धशतक जड़े जिससे टीम ने 363 रन का स्कोर खड़ा किया। 

सरफराज ने कहा, ‘‘हां, मैं काफी हैरान हूं। अगर आप इंग्लैंड की टीम को देखो तो वे काफी अनुभवी हैं लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।’’ आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के बारे में उन्होंने कहा,‘‘आयरलैंड ने हमें कड़ी टक्कर दी और इससे हमें इस टेस्ट की तैयारी में मदद मिली।’’ 

सरफराज ने कहा,‘‘हमने सोचा कि अगर हम हार भी जाएं तो भी हम कुछ सीखेंगे। गेंद मूव कर रही थी इसलिए बल्लेबाजों को जितना श्रेय दिया जाए कम है।’’ 
 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल