1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के ये 4 खिलाड़ी जिन्होंने हिंदुस्तानी लड़कियों से की शादी, अब पांचवा नम्बर है इस खिलाड़ी का

पाकिस्तान के ये 4 खिलाड़ी जिन्होंने हिंदुस्तानी लड़कियों से की शादी, अब पांचवा नम्बर है इस खिलाड़ी का

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 02, 2019 12:18 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 12:56 pm IST

लंदन में अब्बास की मुलाकात भारतीय महिला रीता लुथरा से हुई। ऐसे में कई मुलाकातें प्यार में तब्दील हुई और अब्बास ने लूथरा से 1988 में शादी कर ली।

Hasan Ali, Pakistani Cricketer- India TV Hindi
Hasan Ali, Pakistani Cricketer Image Source : GETTY IMAGE

क्रिकेट के मैदान में भलें ही हिंदुस्तान और पाकिस्तान को चिरप्रतिद्वंदी माना जाता हो मगर क्रिकेट के मैदान के बाहर इनके बीच काफी प्रेम देखने को मिलता है। जिसका नतीजा ये है की कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिंदुस्तानी लड़कियों से शादी की है। जिस कड़ी में अब एक और नाम हसन अली का भी जुड़ गया हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया में कुछ ही दिन पहले बताया, हो सकता है वो जल्दी ही भारत के हरियाणा की रहने वाली लड़की से शादी के बंधन में बांध जाए। 

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसे चार पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारें में जिन्होंने हिन्दुस्तानी लड़कियों से सगाई की।

जहीर अब्बास-रीता लुथरा:-

एशिया के ब्रेडमैन कहे जाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास ने अपनी रिश्तेदार नसरीन से निकाह किया था जिनसे उन्हें तीन बेटियां थीं। इसके बाद लंदन में अब्बास की मुलाकात भारतीय महिला रीता लुथरा से हुई।  ऐसे में कई मुलाकातें प्यार में तब्दील हुई और अब्बास ने लूथरा से 1988 में शादी कर ली।

Zaheer Abbass and Ritu
Image Source : DAINIK BHASKARZaheer Abbass and Ritu

हालांकि शादी से पहले अब्बास ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। बाद में रीता लुथरा का धर्मांतरण कर उनका नाम समीना अब्बास कर दिया गया। दोनों फिलहाल कराची में रहते हैं और समीना का अपना इंटीरियर डिजाइनिंग का व्यापार चलाती हैं। 

मोहसिन खान-रीना रॉय:-

Mohsin Khan and Rina Roy
Image Source : SOCIAL MEDIAMohsin Khan and Rina Roy

80 के दशक में पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर मोहसिन खान ने भारतीय एक्ट्रेस रीना रॉय से शादी की थी। जिसके बाद वो पाकिस्तान नहीं बल्कि मुंबई में ही बस गए थे। इन दोनों को एक बेटी हुई जिसका नाम जन्नत रखा गया। बाद में मोहसिन और रीना के बीच झडपें होने लगी और तलाक लेकर मोहसिन अपनी बेटी जन्नत के साथ वापस पाकिस्तान लौट गए।

फैसल कुरैशी-नोनिता लाल:-

Faisal and Nina
Image Source : SOCIAL MEDIAFaisal and Nina

इस कड़ी में सिर्फ क्रिकेट खिलाड़ी ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के गोल्फ खिलाड़ी फैसल कुरैशी भी शामिल हैं, जिन्होंने ने भारत की गोल्फ खिलाड़ी नोनिता लाल से शादी कर ली। दोनों ने 1990 में आपसी रजामंदी के साथ शादी कर ली जिसके बाद श्रीलंका चले गए उसके कुछ सालों बाद वापस दिल्ली में आकर बस गए। 

शोएब मलिक-सानिया मिर्जा:-

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तान के शानदार क्रिकेटर शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी कर ली। हालांकि मलिक ने सानिया से शादी से पहले साल 2000 में आयशा सिद्दीकी से निकाह की थी लेकिन सानिया से शादी के पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। 

Shoaib Malik and Sania Mirza
Image Source : AFPShoaib Malik and Sania Mirza

ऐसे में शादी के बाद भी दोनों ने अपना खेल जारी रखा, एक तरफ जहां मलिक ने संन्यास ले लिया है। वहीं, सानिया भारत के लिए टेनिस कोर्ट में लौटने को बरकरार है। जिनके वापसी की उम्मीद 2020 तक लगाई जा रही है। अब मलिक और मिर्जा को एक बेटा भी है जिसका नाम इझान है। 

इस तरह हसन अली अगर हरियाणा में रहने वाली लड़की से शादी करते हैं तोवो इस लिस्ट में शामिल होने वाले पांचवे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल