1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान को नहीं बर्दाश्त हो रही भारत से हार, अटपटा बयान देते हुए कहा- खिलाड़ियों पर जादू-टोने से मिली हार

पाकिस्तान को नहीं बर्दाश्त हो रही भारत से हार, अटपटा बयान देते हुए कहा- खिलाड़ियों पर जादू-टोने से मिली हार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 05, 2018 10:42 am IST,  Updated : Feb 05, 2018 10:42 am IST

अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था।

भारत ने पाकिस्तान को...- India TV Hindi
भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के हाथों करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के अंडर-19 टीम मैनेजर ने अटपचा बयान दिया है। पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के मैनेजर नदीम खान ने कहा कि विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ मैच में टीम के खिलाड़ियों पर जादू टोना कर दिया गया था। नदीम पूर्व टेस्ट खिलाड़ी हैं और टीम के न्यूजीलैंड से स्वदेश लौटने पर उन्होंने ये अजीबो गरीब बयान दिया। नदीम के मुताबिक जिस तरह पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया उससे लगा कि किसी ने उन पर जादू कर दिया है। 

नदीम ने कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि हमारे बल्लेबाजों को इस बात का पता ही नहीं चल रहा था कि मैदान में क्या चल रहा है और स्थिति तथा दबाव से कैसे निपटा जाए।’ भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर खिताब अपने नाम किया है। 

पाकिस्तानी टेस्ट टीम के सदस्य के तौर पर 1999 में भारत का दौरा करने वाले नदीम ने कोच राहुल द्रविड़ के उनके ड्रेसिंग रूम में आकर खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करने की तारीफ की। नदीम ने कहा, ‘द्रविड़ के इस कदम से हमारी नजर में उनका कद और बढ़ गया।’ आपको बता दें कि टीम इंडिया सबसे ज्यादा बार अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम बन गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल