1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टेस्ट से लिया लंबे समय के लिए ब्रेक

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टेस्ट से लिया लंबे समय के लिए ब्रेक

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2019 08:38 am IST,  Updated : Sep 13, 2019 08:38 am IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने घोषणा की कि वह खेल के लंबे प्रारूप से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रहे हैं और फिलहाल सिर्फ वनडे और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगाएंगे।

पाकिस्तान के तेज...- India TV Hindi
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टेस्ट से लिया लंबे समय के लिए ब्रेक Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के बायें हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने गुरुवार को घोषणा की कि वह खेल के लंबे प्रारूप से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रहे हैं और फिलहाल सिर्फ एकदिवसीय और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगाएंगे।

वहाब ने कहा कि वह शनिवार से आमूलचूल बदलाव के साथ शुरू हो रही कायदे आजम ट्रॉफी प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। वहाब ने कहा, ‘‘लाल गेंद के क्रिकेट में पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन की समीक्षा के बाद और आगामी सीमित ओवरों के क्रिकेट को देखते हुए मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान मैं 50 ओवर और 20 ओवर के क्रिकेट पर ध्यान लगाऊंगा और खेल के लंबे प्रारूप के लिए अपनी फिटनेस का आकलन करता रहूंगा। जब मुझे लगेगा कि मैं वापसी कर सकता हूं और साथ ही लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं तो मैं खुद को उपलब्ध रखूंगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल