1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिसबाह ने छुड़ाई पाक क्रिकेटरों की बिरयानी और मिठाई, जानिए क्या है मामला?

मिसबाह ने छुड़ाई पाक क्रिकेटरों की बिरयानी और मिठाई, जानिए क्या है मामला?

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 16, 2019 09:56 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 09:56 pm IST

मिसबाह ने आदेश जारी किये हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिये किसी भी तरह से भारी आहार उपलब्ध नहीं होगा 

मिसबाह ने छुड़ाई पाक क्रिकेटरों की बिरयानी और मिठाई, जानिए क्या है मामला?- India TV Hindi
मिसबाह ने छुड़ाई पाक क्रिकेटरों की बिरयानी और मिठाई, जानिए क्या है मामला? Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के नये मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने घरेलू टूर्नामेंट और राष्ट्रीय शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ियों के आहार और पोषण की योजना बदल दी है। मिसबाह ने आदेश जारी किये हैं कि घरेलू सत्र के दौरान और राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ियों के लिये किसी भी तरह से भारी आहार उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिये सर्वश्रेष्ठ फिटनेस हासिल करनी होगी। 

कायदे आजम ट्राफी मैच में खिलाड़ियों के लिये भोजन व्यवस्था देख रही कंपनी के एक सदस्य ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को अब बिरयानी और तेल युक्त रेड मीट वाला भोजन या मिठाई नहीं परोसी जाएगी।’’ 

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक ने श्रीलंका के साथ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को 20 सदस्यीय संभावित टीम से बाहर रखा है। 

मिस्बाह द्वारा चुनी गई 20 सदस्यीय टीम अब बुधवार से नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी। मलिक और हफीज इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने उन्हें 12 अक्टूबर तक सीपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दे रखा है।

(With PTI input)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल