1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तान ने क्यों मनाया जश्न

जानिए टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तान ने क्यों मनाया जश्न

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 02, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 04:09 pm IST

इस हार के बाद जहां न्यूजीलैंड की नंबर वन की रैंकिंग छिन गई वहीं पाकिस्तान की टीम पहले नंबर पर आ गई है। टीम इंडिया की इस जीत से सबसे ज्यादा पाकिस्तान को हुआ है।

India vs Pakistan- India TV Hindi
India vs Pakistan

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिरीज़ के पहले टी-20 मैच में 53 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में हार का सिलसिला भी टूट गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज करते हुए 3 विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी।

इस हार के बाद जहां न्यूजीलैंड की नंबर वन की रैंकिंग छिन गई वहीं पाकिस्तान की टीम पहले नंबर पर आ गई है। जी हां टीम इंडिया की इस जीत से सबसे ज्यादा पाकिस्तान को हुआ है। न्यूजीलैंड हार से पहले टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर था और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर। टीम इंडिया फिलहाल पांचवें नंबर पर है। ऐसे में टीम इंडिया की जीत से न्यूजीलैंड के रेटिंग प्वाइंट कम हो गए और पाकिस्तान नंबर 1 बन गया। अगर टीम इंडिया न्यूजीलैंड को तीनों टी-20 में हरा देता है तो टीम इंडिया नंबर 2 पर आ जाएगी और पाकिस्तान नंबर 1 पर ही काबिज रहेगा।

टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तान के नंबर 1 बनने पर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस ने टीम इंडिया का जमकर मजाक उड़ाया।

ICC टी-20 रैंकिंग : टॉप-05

1. पाकिस्तान, रेटिंग 124

2. न्यूजीलैंड , रेटिंग 121

3. वेस्टइंडीज, रेटिंग 120

4. इंग्लैंड, रेटिंग 119

5. भारत, रेटिंग 118

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल