1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम की कजिन सिस्टर से हुई सगाई, अगले साल करेंगे शादी

बाबर आजम की कजिन सिस्टर से हुई सगाई, अगले साल करेंगे शादी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2021 02:05 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 02:05 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपनी कजिन सिस्टर से सगाई कर ली है और दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे।

बाबर आजम की कजिन...- India TV Hindi
बाबर आजम की कजिन सिस्टर से हुई सगाई, अगले साल करेंगे शादी Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपनी कजिन सिस्टर से सगाई कर ली है और दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे। पाकिस्तानी मीडिया ने ये जानकारी दी। बाबर आजम अभी UAE में क्वांरटीन पीरियड में वक्त गुजार रहे हैं और जल्द ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2021 के बाकी बचे हुए मैचों में खेलते नजर आएंगे। बाबर PSL में कराची किंग्स का हिस्सा हैं। 

बाबर आजम के सगाई की ये खबर पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान अजहर अली की उस सलाह के महज कुछ दिन बाद आई जिसमें उन्होंने बाबर को शादी करने के लिए कहा था। अजहर अली से सोशल मीडिया एक फैन ने बाबर के लिए एक सलाह मांगी थी जिसते जवाब में अली ने बाबर को कहा था- शादी कर ले।

गौरतलब है कि बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट में कप्तान हैं। PSL के खत्म होने के बाद पाकिस्तान टीम बाबर की कप्तानी में इंग्लैंड रवाना होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल