1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एकदिवसीय रैंकिंग: पाकिस्तान पहली बार नौवें स्थान पर फिसला

एकदिवसीय रैंकिंग: पाकिस्तान पहली बार नौवें स्थान पर फिसला

 Written By: IANS
 Published : Sep 07, 2016 07:30 am IST,  Updated : Sep 07, 2016 07:30 am IST

दुबई: पाकिस्तान क्रिकेट टीम मंगलवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा एकदिवसीय टीम रैंकिंग में पहली बार नौवें स्थान पर फिसल गई है। यह पाकिस्तान की अब तक की सबसे खराब एकदिवसीय रैंकिंग

pakistan odi- India TV Hindi
pakistan odi

दुबई: पाकिस्तान क्रिकेट टीम मंगलवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा एकदिवसीय टीम रैंकिंग में पहली बार नौवें स्थान पर फिसल गई है। यह पाकिस्तान की अब तक की सबसे खराब एकदिवसीय रैंकिंग है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान को 1-4 से बुरी तरह हार झेलनी पड़ी जिसका सीधा असर उसकी रैंकिंग पर हुआ।

श्रृंखला से पहले पाकिस्तान के 87 अंक थे और अब उसके 86 अंक हैं। वह आठवें स्थान की टीम वेस्टइंडीज से आठ अंक पीछे है।

पाकिस्तान को आने वाले दिनों में वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखलाएं खेलनी हैं और 2019 में होने वाले आईसीसी विश्व कप में सीधे प्रवेश पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

इंग्लैंड मेजबान होने के नाते अगर 30 सितंबर 2017 तक सातवें स्थान पर रहता है तो वह विश्व कप के लिए सीधे-सीधे क्वालिफाई कर जाएगा। वहीं बाकी दो टीमों को 2018 में होने वाले 10 टीमों के क्वालीफायर टूर्नामेंट में खेलना पड़ेगा।

भारत एकदिवसीय टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर कायम है। वहीं आस्ट्रेलिया पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल