1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तान का ये खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तान का ये खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Sep 10, 2021 03:37 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 03:37 pm IST

नवाज उस 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे जो 17 सितंबर से तीन अक्टूबर तक न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।  

Pakistan spin bowler Mohammad Nawaz corona positive Before Series Against New Zealand- India TV Hindi
Pakistan spin bowler Mohammad Nawaz corona positive Before Series Against New Zealand Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कोरोना नियमों के अनुसार 10 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान जारी कर कहा, नवाज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और पीसीबी के कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है।

नवाज उस 15 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे जो 17 सितंबर से तीन अक्टूबर तक न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

दोनों टीमों के बीच 17, 19 और 21 सितंबर को रावलपिंडी में वनडे मैच होंगे जबकि 25, 26, 29 सितंबर, एक और तीन अक्टूबर को लाहौर में टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

टीम के अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं और वह शुक्रवार को रावलपिंडी में अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल