रोसेयू: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के वर्षाबाधित पहले दिन दो विकेट पर 169 रन बना लिये है। अजहर अली के नाबाद 85 रन और बाबर आजम के 55 रन की मदद से ये सब हुआ। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था इसके बावजूद पहली पारी में शतक जमाने वाले अली ने उस फार्म को बरकरार रखा। उन्होंने पांच घंटे खेलते हुए 219 गेंद की अपनी पारी में दो छक्के और सात चौके लगाये। जानें कैसे क्रिकेटर सिमरनजीत ने तय किया मोहली से डबलिन तक का सफ़र
आजम को अपनी पारी में जीवनदान मिला जब लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद पर विकेटकीपर शेन डोरिच ने उनका कैच छोड़ा। आजम और अली ने 120 रन की साझेदारी की और आखिरी सत्र में आजम के आउट होने पर ही यह साझेदारी टूटी। अलजारी जोसेफ की गेंद पर पहली स्लिप में कीरान पावेल ने उनका कैच लपका। इससे पहले बीमार अहमद शहजाद की जगह खेल रहे शान मसूद 30 गेंद में नौ रन बनाकर विकेट गंवा बैठे थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर अली 85 रन पर और यूनिस खान 10 रन पर खेल रहे हैं।