1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने लिया बड़ा फैसला, इस ट्रॉफी में क्रिकेट मैच से पहले अब नहीं होगा टॉस

पाकिस्तान ने लिया बड़ा फैसला, इस ट्रॉफी में क्रिकेट मैच से पहले अब नहीं होगा टॉस

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2019 07:36 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 07:36 pm IST

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘मेहमान टीम को निर्णय (पहले बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण चुनने) का मौका मिलेगा।’’

Pakistan Cricket Board- India TV Hindi
Pakistan Cricket Board Image Source : TWITTER- @THEREALPCB

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी घरेलू सत्र से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में टॉस नहीं करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार कायदे आजम ट्राफी (प्रथम श्रेणी) में टॉस नहीं होगा। 

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, ‘‘मेहमान टीम को निर्णय (पहले बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण चुनने) का मौका मिलेगा।’’ 

सूत्र ने कहा, ‘‘अगर ऐसी परिस्थिति बनी जिसमें दोनों टीमें पहले बल्लेबाजी पर अड़ी रहती हैं तब मैच रेफरी टॉस का सहारा लेंगे।’’ जबकि आगे उन्होंने कहा, ‘‘एकदिवसीय और टी20 श्रृंखलाओं को पहले की तरह टॉस प्रणाली के जारी रखा जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने यह विचार रखा था जिस पर बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पीसीबी 12 सितंबर से कायदे आजम ट्रॉफी के साथ नए सत्र को शुरू करेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल