1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान टीम का 15 जनवरी को ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान टीम का 15 जनवरी को ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2021 11:01 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 11:01 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट के नये मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिये पाकिस्तान टीम का 15 जनवरी को ऐलान Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट के नये मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम 26 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिये शुक्रवार को शुरूआती 20 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे।

T20 में सबसे तेज शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर बनी सोफी डिवाइन

पहला टेस्ट 26 जनवरी से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होगा जबकि दूसरा टेस्ट चार से आठ फरवरी तक रावलपिंडी में खेला जायेगा। इसके बाद लाहौर में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे।

मुथैया मुरलीधरन ने की भविष्यवाणी, अश्विन तोड़ सकते हैं टेस्ट क्रिकेट में उनके 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड

वसीम ने कहा कि टीम को एक हफ्ते बाद 16 खिलाड़ियों की कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं टीम को अंतिम रूप देने से पहले कप्तान बाबर आजम, मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और प्रांतीय टीमों के मुख्य कोचों से सलाह मशविरा कर रहा हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल