1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की पहली पारी 482 रनों पर सिमटी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 30/0

पाकिस्तान की पहली पारी 482 रनों पर सिमटी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 30/0

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2018 07:32 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 07:32 pm IST

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं जबकि क्रीज पर उस्मान ख्वाजा (17) और टेस्ट डेब्यू कर रहे एरन फिंच (13) रन बनाकर टिके हुए हैं।

Aaron Finch- India TV Hindi
Aaron Finch Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूएी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं जबकि क्रीज पर उस्मान ख्वाजा (17) और टेस्ट डेब्यू कर रहे एरन फिंच (13) रन बनाकर टिके हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी पाकिस्तान के पहली पारी के स्कोर 482/10 से 452 रन पीछे है। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को फिंच और ख्वाजा ने सधी हुई शुरुआत दिलाई और दिन का खेल खत्म होने तक टीम का कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 482 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से 2 साल के बाद टेस्ट मैच खेल रहे मोहम्मद हफीज ने सबसे ज्यादा (126), हैरिस सोहेल ने (110) रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा असद शफीक ने (80), इमाम उल हक ने (76) रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे पीटर सिडल ने सबसे ज्यादा (3), नाथन लायन ने (2), मिचेल स्टार्क, जॉन हॉलैंड, मार्नस लैबसचागने ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया। यूएई की गर्मी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अपनी लय से भटकते नजर आ रहे थे और पाकिस्तान के बल्लेबाज उन्हें आसानी से खेल रहे थे। 

पहले दो दिन का खेल खत्म होने तक फिलहाल मैच बराबरी पर नजर आ रहा है। अब पाकिस्तानी गेंदबाजों का इरादा तीसरे दिन के शुरुआत में कंगारू टीम के बल्लेबाजों को जल्जी-जल्दी आउट कर पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने का होगा। मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम में 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है और अगर पाकिस्तान मेहमान टीम पर दबाव बनाने में कामयाब होती है तो हो सकता है कि इसका टीम को फायदा मिले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल