1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिडनी टी-20: बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच

सिडनी टी-20: बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 04:17 pm IST

पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 38 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली।

Sydney Cricket Ground, Pakistan, Australia, T20 match- India TV Hindi
Sydney Cricket Ground Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यहां रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लेकिन बारिश के कारण मैच को 15-15 ओवरों का कर दिया गया, जिसमें कि पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 107 रन का स्कोर बनाया।

पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने 38 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली। उनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 31 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क और केन रिचर्डसन ने दो-दो जबकि एश्नटन एगर ने एक विकेट लिया।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 15 ओवरों में 119 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 3.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए थे कि तभी फिर बारिश का आ गई और आखिरकार खेल को रद्द ही करना पड़ा।

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच मंगलवार को केनबरा में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल