1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शोएब मलिक के अर्द्धशतक से पाकिस्तान ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

शोएब मलिक के अर्द्धशतक से पाकिस्तान ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2020 07:00 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 07:00 pm IST

अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक के शानदार अर्द्धशतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया।

Pakistan, Bangladesh, PAK vs BAN, shoaib malik- India TV Hindi
pak vs ban Image Source : TWITTER/PCB

अनुभवी शोएब मलिक की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 141 रन ही बना पायी। पाकिस्तान के लिये भी हालांकि लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं रहा और उसने मलिक की नाबाद 58 रन की पारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। 

पाकिस्तान ने इस तरह से तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। पाकिस्तान को टी20 में अपनी नंबर एक रैंकिंग बरकरार रखने के लिये इस श्रृंखला में हर हाल में 3-0 से जीत दर्ज करनी होगी। 

अगले दोनों मैच भी लाहौर में ही शनिवार और सोमवार को खेले जाएंगे। मलिक ने अपनी 45 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये। उनके अलावा अपना पहला मैच खेल रहे अहसान अली ने 36 रन का योगदान दिया। 

बांग्लादेश की तरफ से सैफुअल इस्लाम ने दो विकेट लिये। इससे पहले बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम (41 गेंदों पर 43) और तमीम इकबाल (34 गेंदों पर 39) ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाये। 

नईम ने दो छक्के और तीन चौके तथा तमीम ने चार चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान महमुदुल्लाह ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाये। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान ने एक एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल