1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN 3rd T20I : बारिश की भेट चढ़ा तीसरा टी20, पाकिस्तान ने 2-0 से जीती सीरीज

PAK vs BAN 3rd T20I : बारिश की भेट चढ़ा तीसरा टी20, पाकिस्तान ने 2-0 से जीती सीरीज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 27, 2020 06:21 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 06:21 pm IST

पाकिस्तान ने इस सीरीज का पहला मैच 5 विकेट और दूसरा मैच 9 विकेट से जीतकर तीन मैच की टी20 सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। इस सीरीज के जीत के साथ पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है।

Pakistan vs Bangladesh, Bangladesh vs Pakistan, PAK vs BAN, PAK vs BAN 3rd T20I, Bangladesh Tour Of - India TV Hindi
PAK vs BAN 3rd T20I Match abandoned without toss due to rain Pakistan won 2–0 series  Image Source : AP

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाला तीसरा टी20 मैच खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। खराब मौसम और बूंदाबांदी के कारण पहल टॉस में देरी हुई, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद जब अंपायरों को लगा कि मैच हो पाना मुश्किल है तो उन्होंने बिना टॉस के ही मैच को रद्द कर दिया।

पाकिस्तान ने इस सीरीज का पहला मैच 5 विकेट और दूसरा मैच 9 विकेट से जीतकर तीन मैच की टी20 सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। इस सीरीज के जीत के साथ पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है।

बांग्लादेश का पाकिस्तान दौरा टुकड़ों में बटा हुआ है। तीन टी20 मैच की सीरीज खेलने के बाद बांग्लादेश की टीम सुरक्षा कारणों की वजह से वापस स्वदेश लौट जाएगी। बांग्लादेश की टीम अब 7 फरवरी से शुरु होने वाले पहले टेस्ट से कुछ दिन पहले वापस पाकिस्तान आएगी। 

पहला टेस्ट खेलने के बाद उन्हें वापस स्वदेश लौटना पड़ेगा और उन्हें पाकिस्तान दौरे पर फिर 3 अप्रैल को एकमात्र वनडे और 5 अप्रैल को दूसरा टेस्ट खेलने के लिए करना होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल