1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज करने उतरेगा पाकिस्तान

वेस्टइंडीज के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज करने उतरेगा पाकिस्तान

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2016 12:21 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 12:21 pm IST

शारजाह: पाकिस्तान कल से यहां शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत के साथ वेस्टइंडीज को दौरे पर 9-0 के एतिहासिक अंतर से हराने के लिए तैयार है। टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय

Pakistan- India TV Hindi
Pakistan

शारजाह: पाकिस्तान कल से यहां शुरू हो रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत के साथ वेस्टइंडीज को दौरे पर 9-0 के एतिहासिक अंतर से हराने के लिए तैयार है। 

टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज का 3-0 के समान अंतर से क्लीनस्वीप करने के बाद पाकिस्तान ने पहले दो टेस्ट में भी क्रमश: 56 और 133 रन से जीत दर्ज की। क्रिकेट इतिहास में कभी किसी टीम ने दौरे के सभी नौ मैचों में जीत दर्ज नहीं की है। 

वेस्टइंडीज की अनुभवहीन टीम पर पाकिस्तान का मजबूत बल्लेबाजी क्रम और यासिर शाह की लेग स्पिन काफी भारी पड़ रही है। सीमित ओवरों की श्रृंखला में वेस्टइंडीज की टीम कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई लेकिन टेस्ट श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टीम पर एक और क्लीनस्वीप का खतरा मंडरा रहा है। 

पाकिस्तान अगर कल से शुरू हो रहे टेस्ट में भी जीत दर्ज करता है तो बड़े हुए आत्मविश्वास के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होगा जहां 17 नवंबर से उसे दो टेस्ट ,खेलने हें। इसके बाद टीम आस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट की श्रृंखला खेलने जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।