1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फखर जमन के रनआउट पर पाकिस्तानी कप्तान का बेतुका बयान, बोले जॉन्टी रोड्स ने भी ऐसा नहीं किया होगा

फखर जमन के रनआउट पर पाकिस्तानी कप्तान का बेतुका बयान, बोले जॉन्टी रोड्स ने भी ऐसा नहीं किया होगा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 28, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 06:16 pm IST

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टी20 मैच रन आउट की वजह से काफी सुर्खिया बटौर रहा है।

Fakhar Zaman- India TV Hindi
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टी20 मैच रन आउट की वजह से काफी सुर्खिया बटौर रहा है। Image Source : TWITTER

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज के पहले दो मैच जीतकर पाकिस्तान ने यह सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज का आखिरी मैच अब दुबई इंटरनेश्नल स्टेडियम में खेला जाना है। इन दोनों टीमों के बीच हुए दूसरा टी20 मैच काफी सुर्खिया बटौर रहा है।

सबसे पहले यह मैच सुर्खियों में डार्सी शॉट के रन आउट से आया था। वीडियो में देखने में साफ है कि वह रन आउट नहीं थे, लेकिन फिर भी थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने कहा था कि शायद थर्ड अंपायर से गलत बटन दब गया था।

अब यह टी20 मैच एक और रन आउट से सुर्खियों में है। इस मैच में ही पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज फखर जमन ने बैन मैकडरमोट को हवा में उड़ते हुए रन आउट किया था। इस वजह से फखर जमन की दुनिया भर में तारीफे हुई।

लेकिन पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद फखर जमन की तारीफ करते-करते कुछ ज्यादा ही भावनाओं में बह गए। हाल ही में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि फखर जमन ने जिस तरह से रन आउट किया है वैसे जॉन्टी रोड्स भी ऐसा रन आउट नहीं किया होगा।

सरफराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले अपनी खराब फील्डिंग के बारे में बात करते हुए कहा कि कैच छूटना तो पार्ट ऑफ गेम है। अगर उस समय कैच हो जाते तो हम मैच जल्दी जीत जाते। इसके बाद उन्होंने फखर जमन के रन आउट के बारे में बोला कि शायद जॉन्टी रॉड्स ने भी ऐसा रन आउट नहीं किया होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल