1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी खिलाड़ियों का होगा फिटनेस टेस्ट, फेल होने पर भरना होगा इतना जुर्माना

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का होगा फिटनेस टेस्ट, फेल होने पर भरना होगा इतना जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 04:06 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेटबोर्ड ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा,‘‘सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को दो दिवसीय टेस्ट में मौजूद रहना होगा।’’

pakistan players fitness test, pcb, pakistan contract player list, pakistan cricket- India TV Hindi
Pakistani players will have fitness test, they will be fined for failing Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी बाबर आजम, सरफराज अहमद और शाहीन अफरीदी का फिटनेस टेस्ट छह और सात जनवरी को होगा। दो दिवसीय टेस्ट पाकिस्तान के अनुकूलन कोच यासिर मलिक की निगहबानी में होगा। पाकिस्तान क्रिकेटबोर्ड ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा,‘‘सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को दो दिवसीय टेस्ट में मौजूद रहना होगा।’’

इसमें आगे कहा गया,‘‘बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर और शादाब खान का टेस्ट 20 और 21 जनवरी को होगा।’’

पीसीबी ने आगे कहा कि फिटनेस की न्यूनतम शर्त पूरी नहीं करने पर खिलाड़ी को उसकी मासिक रिटेनर फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा।

केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी : 

कैटेगरी ए : बाबर आजम, सरफराज अहमद, यासिर शाह

कैटेगरी बी : असद शफीक, अजहर ली, हारिस सोहेल, इमाम उल हक, मोहम्मद अब्बास, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी।

कैटेगरी सी : आबिद अली, हसन अली, फखर जमां, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, उस्मान शिनवारी, वहाब रियाज।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल