1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंत के इमर्जिंग क्रिकेटर 2018 बनने पर आईसीसी ने बेबीसिटर बनाकर किया ट्रोल

पंत के इमर्जिंग क्रिकेटर 2018 बनने पर आईसीसी ने बेबीसिटर बनाकर किया ट्रोल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 22, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 06:55 pm IST

भारतीय टेस्ट विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए 2018 का साल काफी शानदार रहा। इंग्लैड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और लाजवाब विकेट कीपिंग से सबको प्रभावित किया। इस वजह से आईसीसी ने उन्हें 2018 का इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना।

rishabh pant- India TV Hindi
rishabh pant Image Source : TWITTER: @ICC

भारतीय टेस्ट विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए 2018 का साल काफी शानदार रहा। इंग्लैड दौरे पर भारत के लिए डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और लाजवाब विकेट कीपिंग से सबको प्रभावित किया। इस वजह से आईसीसी ने उन्हें 2018 का इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना।

लेकिन ट्विटर पर पंत को इस अवॉर्ड की बधाई देते हुए आईसीसी ने ट्रोल कर दिया। दरअसल, आईसीसी ने ट्विटर पर पंत की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के दोनों बच्चों को अपनी गोद में बैठा रखा है। तस्वीर में पंत के दाए ओर टिम पेन और बाए ओर टिम पेन की पत्नी बैठी है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इन दोनों विकेट कीपर के बीच हेल्दी स्लेजिंग देखने को मिली थी। इसी दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने पंत को अपने बच्चे की बेबी सिटिंग करने की जॉब का ऑफ दिया था। 

इसके बाद टीम पेन की पत्नी बॉनी पेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें ऋषभ पंत उनके और बच्चों के साथ दिख रहे हैं। बॉनी ने स्टोरी पर हंसती हुई इमोजी के साथ कैप्शन लिखा है कि 'बेस्ट बेबीसीटर'। 

इस तस्वीर पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल ये तस्वीर एक बेहतर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट को भी दर्शाती है, क्योंकि मैदान पर खिलाड़ी भले ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हों, लेकिन बाहर वह सामान्य ही हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल