1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम का ध्यान क्रिकेट पर, अदालत के आदेश पर नहीं: पटेल

टीम का ध्यान क्रिकेट पर, अदालत के आदेश पर नहीं: पटेल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2016 09:55 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 09:55 pm IST

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद होने वाले मैच को राज्य से बाहर स्थानांतरित करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले पर मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज पार्थिव पटेल

Parthiv Patel- India TV Hindi
Parthiv Patel

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद होने वाले मैच को राज्य से बाहर स्थानांतरित करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले पर मुंबई इंडियंस टीम के बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने शुक्रवार को कहा कि टीम का ध्यान क्रिकेट खेलने पर है न कि उन चीजों पर जो हमारे बस में नहीं हैं। महाराष्ट्र में अभूतपूर्व जल संकट की वजह से अदालत ने मैच राज्य से बाहर कराने का आदेश दिया है। अदालत का कहना है कि इन हालात में मैच के लिए पानी खर्च नहीं किया जा सकता।

इस आदेश का मतलब है कि बीसीसीआई को 13 मैचों को राज्य से बाहर कराना होगा जिसमें आईपीएल का फाइनल मैच भी शामिल है। पटेल ने शुक्रवार को कहा, "यह हमारे बस में नहीं है। मैं नहीं समझता की हम इसमें कुछ कर सकते हैं। हमें यहां अभी तीन मैच और खेलने हैं और हम इन पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "हमें अब थोड़ी लय हासिल हुई है। मैं नहीं समझता की जो चीज हमारे हाथ में नहीं है उसके बारे में सोचने से कुछ फायदा होगा।"

मुंबई को शनिवार को गुजरात लॉयन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेलना है। अपने पहले मैच में पुणे सुपरजाएंट्स के खिलाफ मात खाने के बाद टीम ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट से मैच जीत कर शानदार वापसी की है। पटेल ने कहा, "हमने यहां भी मैच खेले हैं और यहां से बाहर भी। एक खिलाड़ी के तौर पर हमें यह बताया गया है कि बाहरी चीजों के बारे में हमें नहीं सोचना है, यह हमारे बस में नहीं है। हमें उन चीजों पर ध्यान देना है जो हमारे बस में हैं। घर और घर से बाहर होने वाले मैच मायने नहीं रखते। हमें खेलना है और जीतना है। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि मुंबई एक टीम के तौर पर हर हालात में खेल सकती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।