1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली पर दिए गए इस बयान पर कमिंस को देनी पड़ी सफाई, कहा- मैं तो विराट की तारीफ कर रहा था

कोहली पर दिए गए इस बयान पर कमिंस को देनी पड़ी सफाई, कहा- मैं तो विराट की तारीफ कर रहा था

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2018 05:33 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 05:33 pm IST

 पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर दिये बयान पर सफाई देते हुऐ कहा कि वह निशाना बनाने की जगह उनकी तारीफ कर रहे थे।   

पैट कमिंस- India TV Hindi
पैट कमिंस

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर दिये बयान पर सफाई देते हुऐ कहा कि वह निशाना बनाने की जगह उनकी तारीफ कर रहे थे।कमिंस के हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था, ‘‘मेरी साहसिक और बेबाक भविष्यवाणी है, मुझे लगता है कि विराट कोहली शतक नहीं लगा पाएंगे और हम उन्हें यहां हराएंगे।’’ 

क्रिकेट की दुनिया में इसे कमिंस की कोहली को चुनौती के तौर पर देखा गया। कमिंस ने कहा,‘‘कोहली पर मेरे बयान पर मिली प्रतिक्रिया से मैं आश्चर्यचकित हूं।’’ 

कमिंस ने साफ किया,‘‘मेरे बयान को जिस तरह पेश किया गया, मैंने बिल्कुल उसका उल्टा बोलने की कोशिश कर रहा था। मैं उनकी तारीफ कर रहा था। मैं कहना चाह रहा था कि यह मेरी ख्वाहिश है कि कोहली आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक नहीं बना पाये।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कोहली टीम के अहम खिलाड़ी और शानदार बल्लेबाज है, अगर वह रन नहीं बनायेंगे तो यह हमें जीत दर्ज करने में मदद मिलेगी। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि वह अच्छे खिलाड़ी नहीं है।’’ 

कमिंस ने कहा कि उनसे भारतीय के दौरे के बारे में पूछा गया था जिस पर मैंने कहा था, ‘‘मैं चाहूंगा कि कोहली शतक नहीं बनाये क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात की संभावना है कि वह हमारे खिलाफ शतक लगाएंगे और हम उन्हें रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल