1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टिम पेन द्वारा भविष्य में टेस्ट कप्तानी का दावेदार कहे जाने से खुश हैं पैट कमिंस

टिम पेन द्वारा भविष्य में टेस्ट कप्तानी का दावेदार कहे जाने से खुश हैं पैट कमिंस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 04, 2020 12:46 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 12:46 pm IST

टिम पेन ने कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के तौर पर स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी ओर मार्नस लाबुशेन के नाम लिये थ।

Pat Cummins, Steve Smith, Tim Paine, Smith, Cummins, Travis Head, Alex Carey, Marnus Labuschagne, Cr- India TV Hindi
Pat Cummins and Tim Paine Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस बात से खुश हैं कि मौजूदा कप्तान टिम पेन उन्हें भविष्य में टेस्ट कप्तानी का दावेदार मानते हैं । पैतीस बरस के पेन के रिटायर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है । 

पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के कप्तानी करने पर लगाया गया प्रतिबंध भी समाप्त हो चुका है । इससे पहले पेन ने स्मिथ, कमिंस, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी ओर मार्नस लाबुशेन के नाम लिये थे ।

पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी लगातार कमिंस के नाम की पैरवी कर रहे हैं । कमिंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डाट एयू से कहा ,‘‘ यह सुनकर अच्छा लगा । मुझे पेन के साथ उपकप्तानी करके अच्छा लग रहा है । वह जीनियस है ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं पहले भी कह चुका हूं कि अभी कप्तानी की बात करना सही नहीं है जब पेन और आरोन फिंच अपना काम बखूबी कर रहे हैं । अभी इस तरह की बातें बेमानी है ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल