1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया आराम

पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया आराम

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2019 11:30 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 11:30 am IST

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले अंतिम टी-20 मैच के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आराम देने का फैसला किया है। 

AUS V PAK- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस को दिया आराम Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ| ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले अंतिम टी-20 मैच के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को आराम देने का फैसला किया है। क्रिकेट डॉट को डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस ने टीम के साथ कैनबरा से पर्थ के लिए उड़ान नहीं भरी, इसकी बजाए वे सिडनी के लिए रवाना हो गए।

मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने बुधवार को कहा, "हमें काफी क्रिकेट खेलनी हैं। कमिंस ने काफी क्रिकेट पहले ही खेल ली है इसलिए उनके पास थोड़ा आराम करने का मौका है। वह पर्थ की फ्लाइट लेने के बजाए यहीं रहेंगे और टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे।"

ऐसी भी उम्मीद है कि कमिंस शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स की तरफ से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल सकते हैं। यह मैच एससीजी में सोमवार को खेला जाना है। इस मैच में मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर भी हिस्सा लेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल