1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे एशेज टेस्ट से पहले कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड को किया आगाह, कहा- सिर्फ आर्चर पर भरोसा नहीं कर सकते

दूसरे एशेज टेस्ट से पहले कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड को किया आगाह, कहा- सिर्फ आर्चर पर भरोसा नहीं कर सकते

 Reported By: IANS
 Published : Aug 13, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 02:32 pm IST

पॉल कॉलिंगवुड का मानना है कि कप्तान जोए रूट और उनकी टीम को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए और न ही उन पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए।

दूसरे एशेज टेस्ट से...- India TV Hindi
दूसरे एशेज टेस्ट से पहले कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड को किया आगाह, कहा- सिर्फ आर्चर पर भरोसा नहीं कर सकते Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड का मानना है कि कप्तान जोए रूट और उनकी टीम को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए और न ही उन पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए।

इंग्लैंड को पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 251 रन से हार का सामना करना पड़ा था। आर्चर उस मैच में अंतिम एकादश में नहीं थे लेकिन अब जेम्स एंडरसन के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के बाद आर्चर को टेस्ट में पदार्पण करने का मौका मिलेगा। 

बीबीसी ने कॉलिंगवुड के हवाले से कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि जोफ्रा, आप आस्ट्रेलिया द्वारा पूछे जा रहे सभी सवालों के जवाब देने के लिए आ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वह टीम से जोड़ने जा रहे हैं जोकि वह हमारे पास पहले से ही हैं। हमें एक बहुत अच्छा तेज गेंदबाज मिला है और वह हमें अलग विकल्प देते है।" 

अपनी कप्तानी में वर्ष 2010 में इंग्लैंड को टी-20 का विश्व चैम्पियन बना चुके पूर्व कप्तान ने कहा, "उनके पास आत्मविश्वास है और वह एक्स-फैक्टर है। लेकिन मैं नहीं चाहता कि टीम आने वाले युवा खिलाड़ी पर भरोसा करें और उनसे ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने की उम्मीद करें।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल