1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिस मैदान पर लंबे अरसे तक की थी सचिन तेंदुलकर ने प्रैक्टिस अब उसी के पवेलियन पर होगा उनका नाम

जिस मैदान पर लंबे अरसे तक की थी सचिन तेंदुलकर ने प्रैक्टिस अब उसी के पवेलियन पर होगा उनका नाम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Apr 28, 2019 01:33 pm IST

 दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दो मई को यहां बांद्रा स्थित एमआईजी क्लब के पवेलियन का नाम रखा जाएगा। अपने दो दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान तेंदुलकर अक्सर इस क्लब में अभ्यास करते थे। 

pavilion of the MIG Cricket Club in Bandra area will be named after Sachin Tendulkar on May 2- India TV Hindi
pavilion of the MIG Cricket Club in Bandra area will be named after Sachin Tendulkar on May 2 Image Source : AP

मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दो मई को यहां बांद्रा स्थित एमआईजी क्लब के पवेलियन का नाम रखा जाएगा। अपने दो दशक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान तेंदुलकर अक्सर इस क्लब में अभ्यास करते थे। क्लब के क्रिकेट सचिव अमित दानी ने पीटीआई से कहा,‘‘ तेंदुलकर के नाम पर बने पवेलियन का उद्घाटन दो मई को किया जाएगा।’’ 

उन्होंने बताया कि तेंदुलकर के बेटे और उभरते हुए क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर भी इस क्लब की ओर से खेलते है। 

यहां एमसीए के वानखेड़े स्टेडियम में एक स्टैंड का नाम पहले से ही तेंदुलकर के नाम पर है। उन्होंने नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी और 200 वां टेस्ट मैच इसी स्टेडियम में खेला था। 

इस बीच, यह पता चला है कि तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल एकेडमी (टीएमजीए) का समर क्रिकेट कोचिंग शिविर 2019 दो से पांच मई तक एमआईजी क्रिकेट क्लब में आयोजित किया जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल