1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PCB का बड़ा फरमान, वर्ल्ड कप में वाइफ को साथ नहीं ले जा पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

PCB का बड़ा फरमान, वर्ल्ड कप में वाइफ को साथ नहीं ले जा पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : May 24, 2019 12:08 pm IST,  Updated : May 24, 2019 12:08 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप में पत्नी और परिवार के सदस्यों को साथ नहीं ले जा पाएंगे।

सरफराज अहमद- India TV Hindi
सरफराज अहमद Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चाहता है कि उसके खिलाड़ियों का ध्यान आगामी विश्व कप पर केंद्रित रहे इसलिए इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेटरों की पत्नियां और परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं होंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई सीरीज के बाद यह फैसला लिया गया। पीसीबी ने सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को अपनी पत्नियों और परिवार के सदस्यों को साथ लाने की इजाजत दे दी थी। 

'क्रिकइंफो' के अनुसार, पीसीबी की नई नीति के तहत किसी भी खिलाड़ी के परिवार के सदस्य को अगर टूर्नामेंट के दौरान यात्रा करनी है तो उन्हें खुद ही व्यवस्था करनी होगी। हैरिस सोहेल को छोड़कर सभी पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर नई नीति लागू है। सोहेल को व्यक्तिगत करणों के चलते अनुमति दी गई है।

यह नई नीति मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। इससे पहले, अगर पाकिस्तान के खिलाड़ी बोर्ड से आग्रह करते थे तो उनकी पत्नियों को होटल के कमरे साझा करने की अनुमति दी जाती थी। 

इंग्लैंड के खिलाफ हाल में हुई पांच मैचों की सीरीज में मेहमान टीम को 4-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। विश्व कप के अपने पहले मैच पाकिस्तान 31 मई को नॉटिंघम में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल