1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर PCB ने नसीम शाह को PSL से ​किया बाहर

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर PCB ने नसीम शाह को PSL से ​किया बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2021 10:35 am IST,  Updated : May 25, 2021 10:35 am IST

पीसीबी ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को देश से रवाना होने से पहले कोविड के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण पीएसएल के बाकी बचे मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया।

कोविड नियमों का...- India TV Hindi
कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर PCB ने नसीम शाह को PSL से ​किया बाहर Image Source : GETTY

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को देश से रवाना होने से पहले कोविड—19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण अबुधाबी में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया।

पीसीबी ने बयान जारी करके बताया कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शाह को आरटी पीसीआर परीक्षण की पुरानी रिपोर्ट के साथ लाहौर में होटल में पहुंचने के कारण टीम से बाहर​ किया गया। इसमें कहा गया है, ''इस कारण यह तेज गेंदबाज 26 मई को संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी नहीं जा पाएगा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गया है।''

19 वर्षीय शाह अब तक नौ टेस्ट मैचों में खेला है। पीसीबी ने सभी खिलाड़ियों को 48 घंटे पुरानी आरटी पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ 24 मई तक टीम होटलों में पहुंचने के लिये कहा था। पीसीबी ने कहा, ''नसीम ने 18 मई को किये गये परीक्षण की पीसीआर रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद उन्हें अलग तल पर रखा गया। पीएसएल की चिकित्सा सलाहकार पैनल की सिफारिशों के बाद उन्हें बाहर करने का फैसला किया गया।'' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल