1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की ICC के नियमों की आलोचना तो पाक क्रिकेट बोर्ड ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की ICC के नियमों की आलोचना तो पाक क्रिकेट बोर्ड ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2018 02:32 pm IST,  Updated : May 19, 2018 02:33 pm IST

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड इस खिलाड़ी की टिप्पणी से खुश नहीं है और उन्होंने अपने केंद्रीय अनुबंध की आचार संहिता का उल्लघंन किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट...- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अनुभवी ऑल राउंडर मोहम्मद हफीज को नोटिस जारी करते हुए उनसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर उनकी टिप्पणी के बारे में जवाब मांगा है। 

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा कि पीसीबी हफीज के बीबीसी उर्दू को दिये गये साक्षात्कार में की गयी टिप्पणी से खुश नहीं है और उन्होंने अपने केंद्रीय अनुबंध की आचार संहिता का उल्लघंन किया है। 

हफीज के गेंदबाजी एक्शन को तीन साल में तीसरी बार आईसीसी के गेंदबाजी परीक्षण में हरी झंडी मिली है। वह गेंदबाजी एक्शन में नियमों के लागू करने के तरीके से नाराज थे। 

उन्होंने कहा,‘‘किसे संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये बुलाया जाता है, इस पर काफी चीजों का प्रभाव पड़ता है। इसमें कुछ बोर्ड के प्रभाव का काफी लेना देना है और कोई भी उनका सामना नहीं करना चाहता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल