1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब निजी उपलब्धियां हमारे सिस्टम से बाहर हो गई हैं: विराट कोहली

अब निजी उपलब्धियां हमारे सिस्टम से बाहर हो गई हैं: विराट कोहली

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2016 05:10 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 05:10 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि उनकी कप्तानी में निजी उपलब्धियों का महत्व काफी कम है। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘मैं टीम से एक चीज चाहता हूं कि वे टेस्ट मैचों में खुद को खुलकर जाहिर करें और निजी प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचें।’

Virat Kohli | AP Photo- India TV Hindi
Virat Kohli | AP Photo

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि उनकी कप्तानी में निजी उपलब्धियों का महत्व काफी कम है। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘मैं टीम से एक चीज चाहता हूं कि वे टेस्ट मैचों में खुद को खुलकर जाहिर करें और निजी प्रदर्शन के बारे में नहीं सोचें।’

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ने कहा, ‘क्योंकि कई बार टेस्ट मैचों में आपको एक घंटा मिलता है जहां आप मैच छीन सकते हो और इसके बावजूद आप कोशिश करने के इच्छुक नहीं होते क्योंकि आप अपनी उपलब्धि के करीब होते हैं या इसी तरह की किसी और चीज के करीब। इस तरह की चीजों को हमने पूरी तरह से अपने सिस्टम से बाहर कर दिया है।’

पढ़ें: 

उन्होंने कहा, ‘हम स्थिति को देखते हैं और खेलते हैं और यही कारण है कि हमें जीत की स्थिति में आने के ज्यादा मौके मिल रहे हैं।’ कोहली ने साथ ही कहा कि टीम का नजरिया बदला है और अब लक्ष्य सिर्फ मैच जीतना की नहीं बल्कि सीरीज जीतना भी होता है और यही कारण है कि वे लगातार 5 सीरीज जीत चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल