1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब गुलाबी गेंद के साथ खेला जाएगा टेस्ट क्रिकेट

अब गुलाबी गेंद के साथ खेला जाएगा टेस्ट क्रिकेट

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2015 10:19 am IST,  Updated : Nov 24, 2015 11:20 am IST

सिडनी: पिछले 138 साल पुराने पारंपरिक पांच दिनी क्रिकेट का इस सप्ताह कायाकल्प होने जा रहा है जब आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडीलेड में 27 नवंबर से पहला दिन रात का टेस्ट मैच खेला

अब गुलाबी गेंद के साथ...- India TV Hindi
अब गुलाबी गेंद के साथ खेला जाएगा टेस्ट क्रिकेट

सिडनी: पिछले 138 साल पुराने पारंपरिक पांच दिनी क्रिकेट का इस सप्ताह कायाकल्प होने जा रहा है जब आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एडीलेड में 27 नवंबर से पहला दिन रात का टेस्ट मैच खेला जायेगा ।

टेस्ट प्रारूप को 21वीं सदी का जामा पहनाने के प्रयासों में जुटे प्रशासकों को उम्मीद है कि गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले इस मैच को लेकर दर्शकों का कौतूहल जगेगा। टी20 क्रिकेट की कामयाबी को देखते हुए क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्टेडियम में अधिक दर्शकों को खींचने की कवायद में दिन रात के टेस्ट क्रिकेट का आयोजन किया है ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने कहा , हम समझते हैं कि खेल को मनोरंजक बनाना बेहद जरूरी है । मुझे हर तरह का क्रिकेट पसंद है लेकिन सबसे ज्यादा पसंद टेस्ट क्रिकेट है । मेरा मानना है कि यदि हमने कुछ नहीं किया कि टेस्ट क्रिकेट को खत्म होने से नहीं बचा सकेंगे ।

आईसीसी प्रमुख और पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने दिन रात के क्रिकेट का स्वागत किया है हालांकि इसके कई आलोचक भी है ।

कई खिलाडि़यों ने गुलाबी गेंद से खेलने की आलोचना की है जिनका मानना है कि यह जल्दी खराब हो जायेगी ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल