1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें क्यों पूरा इंतजाम होने के बावजूद पाकिस्तान सूपर लीग के उद्घाटन में नहीं पहुंचे रैपर पिटबुल

जानें क्यों पूरा इंतजाम होने के बावजूद पाकिस्तान सूपर लीग के उद्घाटन में नहीं पहुंचे रैपर पिटबुल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 06:29 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग 2019 का आगाज आज से होना है। इस लीग के उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान ने इंटरनेशनल रैपर पिटबुल को आमंत्रित किया था, लेकिन आज सुबह पाकिस्तान और पिटबुल के फैन को तब बड़ा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि पिटबुल पीएसएल के उद्घाटन समारोह में शिरकत नहीं ले पाएंगे।

Ptibull- India TV Hindi
Ptibull Image Source : PTI

पाकिस्तान सुपर लीग 2019 का आगाज आज से होना है। इस लीग के उद्घाटन समारोह में पाकिस्तान ने इंटरनेशनल रैपर पिटबुल को आमंत्रित किया था, लेकिन आज सुबह पाकिस्तान और पिटबुल के फैन को तब बड़ा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि पिटबुल पीएसएल के उद्घाटन समारोह में शिरकत नहीं ले पाएंगे।

पिटबुल ने खुद ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर इसका जानकारी दी और माफी भी मांगी। पिटबुल ने इस वीडियो में बताया कि उनके विमान में अंत मौके पर आई तकनीकि दिक्कत की वजह से वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

इसी के साथ पिटबुल ने अपने फैन्स को पीएसएल के अगले सीरीज में आने का वादा किया। उन्होंने कहा ‘मैने और पीसीबी ने वक्त पर दुबई पहुंचने की हर संभव कोशिश की लेकिन यह मुमकिन नहीं हो सकेगा। मैं अपने दिल की गहराइंयों से फैसे से माफी मांगता हूं।’

पाकिस्तान सुपर लीग 2019 का आगाज आज इस्लामाबाद युनाइटिड और लाहौर कलंदरस के बीच मैच खेलकर किया जाएगा। इस लीग के मैच 14 फरवरी से 5 मार्च तक दुबई में खेले जाएंगे जबकि बाकी के मैच पाकिस्तान में आयोजित होंगे।

पिटबुल द्वारा इस वीडियो को शेयर करने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को रिट्वीट कर अपने फैन्स को इस जीत की जानकारी दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।