1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IND : ओली रॉबिन्सन का खुलासा, बताया कैसे किया कोहली को आउट

ENG vs IND : ओली रॉबिन्सन का खुलासा, बताया कैसे किया कोहली को आउट

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2021 11:14 am IST,  Updated : Aug 13, 2021 11:14 am IST

ओली रॉबिन्सन ने दूसरे टेस्ट में पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट करने के बाद कहा कि भारतीय कप्तान का विकेट उनके करियर का सबसे बड़ा विकेट है।

ENG vs IND : ओली रॉबिन्सन का...- India TV Hindi
ENG vs IND : ओली रॉबिन्सन का खुलासा, बताया कैसे किया कोहली को आउट Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने दूसरे टेस्ट में पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट करने के बाद कहा कि भारतीय कप्तान का विकेट उनके करियर का सबसे बड़ा विकेट है।

ट्रेंट ब्रिज में खेले गए पहले टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले रॉबिन्सन ने कोहली (42) को पहली स्लिप में जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। रॉबिन्सन ने कहा, " विराट का विकेट शायद मेरे करियर का अब तक का सबसे बड़ा विकेट है, इसलिए मैं इससे खुश था। यह एक बहुत बड़ा क्षण था। मेरी योजना हमेशा चौथी-पांचवीं स्टंप लाइन, बैक ऑफ लैंथ गेंदबाजी करने की थी। किस्मत से प्लान काम कर गया।"

लोकेश राहुल ने पहले दिन नाबाद 127 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 276 रन का स्कोर बना लिया था।

रॉबिन्सन ने विपक्षी बल्लेबाजों को उनके प्रयासों का श्रेय दिया, लेकिन यह भी महसूस किया कि उनकी टीम अनलकी रही। उन्होंने कहा, "शायद 10-15 प्ले-एंड-मिस थे जिन्हें मैं गिन सकता था और अगले दिन हम उनके दो-तीन विकेट जल्दी आउट कर सकते थे। मुझे लगा कि हमने अच्छी गेंदबाजी की। हमने उनके बल्लेबाजों के खिलाफ कड़ी मेहनत की और सच कहूं तो उन्होंने अच्छा खेला।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल