1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राहुल द्रविड़ की भारतीय खिलाड़ियों को दो टूक, कहा- नीलामी पर नहीं विश्व कप पर दो ध्यान

राहुल द्रविड़ की भारतीय खिलाड़ियों को दो टूक, कहा- नीलामी पर नहीं विश्व कप पर दो ध्यान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 06:02 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 06:28 pm IST

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम से अंडर-19 विश्व कप पर ध्यान देने को कहा।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने अपने खिलाड़ियों से इस सप्ताह होने वाली आईपीएल नीलामी की परवाह किये बिना पूरा ध्यान अंडर-19 विश्व कप पर लगाने को कहा है। तीन बार की चैम्पियन भारतीय टीम शुक्रवार को बांग्लादेश से खेलेगी। कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमान गिल, हिमांशु राणा, अभिषेक शर्मा, रियान पराग, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और हार्विक देसाइ बेंगलूरू में शनिवार और रविवार को होने वाली नीलामी का हिस्सा होंगे।

द्रविड़ ने कहा, ‘इस तथ्य से छिपा नहीं जा सकता कि नीलामी हो रही है।’ उन्होंने कहा, ‘यह दिखावा करने की जरूरत नहीं है कि हमें इसके बारे में नहीं पता। हमने इस पर बात की है। हमें फोकस अंडर-19 विश्व कप रखना है।’ 

द्रविड़ ने कहा, ‘आईपीएल नीलामी पर टीम के खिलाड़ियों का वश नहीं है। एक या दो नीलामी से उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीलामी तो हर साल होगी लेकिन हर साल उन्हें भारत के लिये विश्व कप सेमीफाइनल खेलने का मौका नहीं मिलेगा।’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल