1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कीरेन पोलार्ड ने बताया, कोरोना वायरस के कारण मिले खाली समय का कैसे करें उपयोग

कीरेन पोलार्ड ने बताया, कोरोना वायरस के कारण मिले खाली समय का कैसे करें उपयोग

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2020 03:04 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 03:04 pm IST
coronavirus, kieron pollard, west indies cricket- India TV Hindi
kieron pollard Image Source : AP IMAGE

वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान कीरेन पोलार्ड का मानना है कि कोविड-19 महामारी के कारण मिला विश्राम करियर को लेकर ‘आत्ममंथन’ करने का अच्छा समय है और खिलाड़ियों को इसका उपयोग ‘मानसिक और शारीरिक रूप से फिट’ रहने के लिये करना चाहिए।

कोरोना वायरस के कारण विश्व भर में 12000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250,000 से अधिक लोग संक्रमित है। इसके कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। पोलार्ड ने कहा कि यह अपने खेल पर ध्यान देने का अच्छा समय है। 

उन्होंने जमैका ग्लीनर से कहा, ‘‘यह आत्ममंथन के लिये अच्छा समय है। यह खुद को समझने का अच्छा समय है। यह जानने के लिये यह अच्छा समय है कि अपने करियर में एक व्यक्ति के तौर पर आप कहां हो और आगे आप क्या हासिल करना चाहते हो। ’’ 

पोलार्ड दायीं जांघ में चोट के कारण पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेल पाये थे। उन्होंने कहा कि यह समय अपनी फिटनेस पर काम करने और आगामी सत्र के लिये तैयार रहने का है। 

पोलार्ड ने कहा, ‘‘आपको इस समय का सदुपयोग खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिये करना चाहिए क्योंकि जब परिस्थितियां अनुकूल होगी तो हो सकता है कि तब तैयारियों के लिये अधिक समय न मिले। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल