1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलना मेरे करियर का ‘टर्निंग प्वाइंट’ रहा : भुवनेश्वर कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलना मेरे करियर का ‘टर्निंग प्वाइंट’ रहा : भुवनेश्वर कुमार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 26, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 03:01 pm IST

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण में से हैं और भुवनेश्वर इसके अहम गेंदबाज हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव शामिल हैं।

Bhuvneshwar Kumar, Sunrisers Hyderabad, IPL, India national cricket team, Cricket, Sports, News- India TV Hindi
Bhuvneshwar Kumar and david warner  Image Source : IPL

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिये खेलना उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा क्योंकि इसी दौरान उन्होंने अंतिम ओवरों में गेंदबाजी के दबाव से निपटना सीखा। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण में से हैं और भुवनेश्वर इसके अहम गेंदबाज हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव शामिल हैं। 

भुवनेश्वर ने कहा कि उनमें हमेशा से यार्कर गेंद फेंकने की काबिलियत थी लेकिन 2014 में सनराइजर्स टीम से जुड़ने के बाद उन्होंने महत्वपूर्ण क्षणों में इसे फेंकने का हुनर सीखा। भुवनेश्वर ने दीप दास गुप्ता ने क्रिकेटबाजी शो में कहा, ‘‘मैं यार्कर डाल सकता था लेकिन फिर मैं इसे भूल गया। सनराइजर्स हैदराबाद में वे मुझसे पारी के शुरू में और अंत में गेंदबाजी कराना चाहते थे। 2014 में मैंने 14 मैच खेले, मैंने इस दौरान दबाव से निपटना सीखा और यह टर्निंग प्वाइंट रहा। ’’ 

यह भी पढ़ें-  वर्ल्ड कप 2019 की हार पर रॉस टेलर का छलका दर्द, कहा वनडे क्रिकेट को नहीं है सुपर ओवर की जरूरत

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने नयी चीजें सीखीं, विशेषकर अंतिम ओवरों में दबाव से निपटना सीखा (सनराइजर्स के लिये खेलते हुए)। ’’ वनडे में 132 और टेस्ट में 63 विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर ने कहा कि जब वह खुद को मैचों में नतीजों के बारे में सोचने से दूर रखते हैं तो वह हमेशा सफल रहते हैं जैसे कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। 

उन्होंने कहा, ‘‘एम एस धोनी की तरह, मैं खुद को नतीजे के बारे में सोचने से दूर रखने की कोशिश करता हूं और छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देता हूं। इससे अपनी इच्छानुसार नतीजा हासिल करने में मदद मिलती है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ आईपीएल के दौरान जब मेरे कुछ सत्र अच्छे रहे तो मैं इसी दौर में था। मैं अपनी प्रक्रिया के बारे में इतना ध्यान लगाता था कि नतीजा हमेशा ‘दूसरा स्थान’ ले लेता था। और परिणाम सकारात्मक ही आता था। ’’ 

यह भी पढ़ें- सरकार को अब शौकिया क्रिकेट से प्रतिबंध हटा देना चाहिए : ज़क क्रॉली

कोविड-19 महामारी के कारण खेल से दूर रखकर कैसे प्रेरित कर रहे हैं तो भुवनेश्वर ने कहा कि यह आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लॉकडाउन के पहले 15 दिन काफी प्रेरित था। कोई भी नहीं जानता था कि यह कितने दिन रहेगा और मेरे पास घर में भी एक्सरसाइज के लिये उपकरण नहीं थे। हमने सोचा कि चीजें दो महीनों में बेहतर हो जायेंगी। ’’ 

भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘ लेकिन 15 दिन बाद मुझे खुद को प्रेरित करने में मुश्किल आने लगी। फिर मैंने घर पर ही उपकरण मंगवा लिये और तब से चीजें थोड़ी सुधर गयी हैं। मैं इस लॉकडाउन के से खुद को और बेहतर करके वापस आना चाहता हूं। मैदानी प्रदर्शन अलग बात है, लेकिन मैं अपनी फिटनेस पर काम कर सकता हूं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल